Friday ,October 02, 2026
होमछत्तीसगढ़रेल यात्री ध्यान दें! दिसंबर में रक्सौल, हैदराबाद और तिरुपति समेत 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जांच लें लिस्ट...

रेल यात्री ध्यान दें! दिसंबर में रक्सौल, हैदराबाद और तिरुपति समेत 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जांच लें लिस्ट

 Newsbaji  |  Oct 02, 2026 09:52 AM  | 
Last Updated : Oct 02, 2026 09:52 AM
दिसंबर में रद्द रहने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची और जरूरी रेलवे अपडेट
दिसंबर में रद्द रहने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची और जरूरी रेलवे अपडेट

रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में संरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अधोसंरचना के विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इसके चलते दक्षिण मध्य रेलवे ने दिसंबर महीने में विभिन्न तिथियों पर चलने वाली लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।
इस फैसले का सीधा असर छत्तीसगढ़ के साथ-साथ बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गोवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची और तारीखें
अपने प्रारंभिक स्टेशनों से संचालित होने वाली निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी:

  • 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को नहीं चलेगी।
  • 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस: 10 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस: 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि दिसंबर माह में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांच लें। स्टेशन रवाना होने से पहले ट्रेन की सही स्थिति जानने के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft