Friday ,July 31, 2026
होमजुर्मसेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा, एक महिला हिरासत में, दो युवतियां मिलीं, जांच जारी...

सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा, एक महिला हिरासत में, दो युवतियां मिलीं, जांच जारी

 Newsbaji  |  Jul 31, 2026 10:41 AM  | 
Last Updated : Jul 31, 2026 10:41 AM
लाल टंकी क्षेत्र में सेक्स रैकेट पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई
लाल टंकी क्षेत्र में सेक्स रैकेट पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई

रायगढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लाल टंकी इलाके में सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापेमारी कर एक महिला को हिरासत में लिया, जबकि दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

आपत्तिजनक सामान बरामद
पुलिस को लंबे समय से लाल टंकी क्षेत्र में कथित देह व्यापार संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिरासत में ली गई महिला की पहचान हो गई है। पुलिस को आशंका है कि वह लंबे समय से इस कथित रैकेट का संचालन कर रही थी। फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

पूछताछ में पता चला है कि संदिग्ध परिस्थितियों में मिली एक युवती कोतवाली थाना क्षेत्र और दूसरी भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।

पुलिस अफसरों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की संभावना है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft