भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई क्षेत्र से गायब हुई नाबालिग को ऑपरेशन मुस्कान के तहत पतासाजी कर युवक के कब्जे से छुड़ाया गया है. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बता दें कि दुर्ग जिले में इन दिनों ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है. इसके तहत गुमे हुए नाबालिगों की पतासाजी कर उन्हें परिजनों को सौंपने और आरोपियों की गिरफ्तारी की पहल पुलिस द्वारा की जा रही है. इसी कड़ी में भिलाई नगर थाने में गुम बालिका के मामले की पड़ताल की गई. फिर उसके बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि एक युवक ने उसे अपहृत कर कहीं ले गया है.
इसके बाद पतासाजी कर पुलिस उसके ठिकाने तक पहुंच गई. वहां आरोपी टिकेश्वर को पकड़ने के साथ ही उसके कब्जे में रह रही नाबालिग को भी भिलाई लाया गया. यहां नाबालिग को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया है. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ अपहरण की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft