मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सोशल साइट्स पर बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट पोस्ट करने वाले 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी के तहत केस दर्ज किया गया है. ये जिले के अलग-अलग थानों से जुड़े मामले में हैं.
बता दें कि किसी भी सोशल साइट्स पर बच्चों से संबंधित अश्लील कंटेंट शेयर करना गैरकानूनी ही नहीं, गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. यही नहीं, ऐसे पोस्ट न हो इसके लिए एनसीआरबी की ओर से एक टीम पूरी नजर रखती है. जैसे ही इस तरह का कंटेंट कोई शेयर या पोस्ट करता है तो तत्काल उसे ट्रैस कर लिया जाता है.
फिर इसे संबंधित जिले के एसपी तक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के रूप में भेजा जाता है. इसी के तहत मुंगेली एसपी को ये रिपोर्ट मिली थी. इसी के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की गई. फिर संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर सभी 11 की गिरफ्तारी कर ली गई है.
इन थानों में दर्ज किए गए प्रकरण
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft