Friday ,April 24, 2026
होमजुर्मछत्तीसगढ़ में अब डोंडा-इलायची सट्टे की इंट्री, करोड़ों रुपयों का अवैध कारोबार! राज्यपाल से लिखित शिकायत...

छत्तीसगढ़ में अब डोंडा-इलायची सट्टे की इंट्री, करोड़ों रुपयों का अवैध कारोबार! राज्यपाल से लिखित शिकायत

 Newsbaji  |  Jul 22, 2025 03:41 PM  | 
Last Updated : Jul 22, 2025 03:41 PM
डोंडा इलायची सट्टे के अवैध कारोबार की शिकायत राज्यपाल से
डोंडा इलायची सट्टे के अवैध कारोबार की शिकायत राज्यपाल से

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब डोंडा इलायची सट्टे के अवैध कारोबार की शिकायत राज्यपाल से की गई है। शिकायत में कहा गया है कि, रायपुर और आसपास के जिलों में डोंडा इलायची सट्टा का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर फैल चुका है। यह कोई साधारण गतिविधि नहीं बल्कि एक संगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोह द्वारा संचालित किया जा रहा अपराधिक व्यापार है, जो प्रदेश की आर्थिक सामाजिक और नैतिक व्यवस्था को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। 

सहरिया क्रांति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय बेचैन द्वारा राज्यपाल को की गई लिखित शिकायत में बताया गया कि रायपुर दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा और महासमुंद जिलों में यह मैक्स इलायची डोंडा सट्टा सिंडिकेट जड़े जमा चुका है। दिन-रात अवैध रूप से चल रहे सट्टे में लाखों रुपए की अवैध लेनदेन होता है। इसमें लगभग एक दर्जन व्यापारी शामिल हैं। 

संजय बेचैन ने आगे शिकायत में लिखा कि, इस सट्टा सिंडिकेट के चंगुल में फंसकर सैकड़ो छोटे व्यापारी और गरीब तबके के लोग आर्थिक रूप से बर्बाद हो चुके हैं, कुछ ने खुदकुशी जैसे कठोर कदम भी उठाए है। राज्यपाल से की गई शिकायत में कहा गया है कि कुछ अफसर और नेताओं की संरक्षण में यह व्यापार फल फूल रहा है। संजय बेचैन ने बताया कि इस मामले की राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री और अन्य जांच एजेंसियों से भी शिकायत करने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि, स्पीड पोस्ट के माध्यम से राज्यपाल को शिकायत भेजी गई है और उनसे इस मामले में SIT बनाकर जांच करवाने का निवेदन किया गया है।

क्या है डोंडा इलायची सट्टा?
शिकायत में बताया गया है कि, कोल्ड पर्ची के माध्यम से यह सत्ता सिंडिकेट संचालित हो रहा है। इलायची वह अन्य महंगे मसालों के स्टॉक और उपलब्धता के आधार पर मार्केट में मूल्य नियंत्रण कर इस तरह के सट्टा गिरोह संचालित किया जा रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि, इस गिरोह के तार राज्यों और पड़ोसी देशों के सट्टा माफियाओं से जुड़े हुए हैं। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft