बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में नक्सलियों ने दिनदहाड़े एक पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गांव की है। वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई, सभी डर गए।
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने गांव के खेत में मौजूद लोगों के बीच पहुंचकर पूर्व सरपंच भीमा मड़कम को गोली मार दी। गोली लगते ही भीमा मडकम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नक्सली घटनास्थल से फरार हो गए। हत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पामेड़ थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि, भीमा मडकम एक दिन पहले ही दंतेवाड़ा के बचेली से अपने गांव लौटा था। इससे पहले भी उस पर नक्सली हमला हो चुका थे, लेकिन तब वह बच गया था। लेकिन इस बार नक्सली अपने रणनीति में कामियाब हो गए।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft