कांकेर. छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कांकेर में नक्सलियों ने फिर से उत्पात मचाया है. नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 9 वाहनों में आग लगा दी है. कई वाहन बुरी तरह जल गए हैं. नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 8 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी में आगजनी की है. घटना बीते रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है. सुबह आगजनी की जानकारी सड़क निर्माण में लगे लोगों को हुई.
कांकेर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र आलपरस में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था. इसका विरोध नक्सली कर रहे थे. इसके चलते ही निर्माण में लगे जेसीबी और ट्रैक्टरों में आगजनी की वारदात को नक्सलियों ने अंजाम दिया. चीलपरस में स्थापित नए कैम्प से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने वाहनों में आगजनी की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बीजापुर में आगजनी
बता दें कि नक्सली पिछले करीब 15 दिनों में बस्तर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. कुछ दिन पहले बीजापुर में भी में सड़क निर्माण में लगे वाहनों में नक्सलियों ने आग लगा दी थी. पिछले महीने सुकमा के जगरगुंडा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को निशाना बनाया था. अब कांकेर में निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft