रायपुर. छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में राखी थाना क्षेत्र में जनपद सदस्य पति की गुंडागर्दी सामने आई है. अपने साथियों के साथ पहुंचे जनपद सदस्य पति ने होटल अरण्यम के मैनेजर को इतना पीटा है कि उसका घुटना टूट गया, वहीं सिर फट गया है, जिसमें कई टाके लगाने पड़े हैं. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला राखी थाना क्षेत्र का है. दरअसल, इसी क्षेत्र से जनपद सदस्य महिला का पति विकास टंडन अपने साथियों के साथ शनिवार की देर रात नया रायपुर के सेक्टर होटल अरण्यम में पहुंचा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच जमकर विवाद हुआ. इसके बाद विकास और उसके साथियों ने मिलकर होटल मैनेजर की पिटाई शुरू कर दी.
केबिन से निकाला और हॉकी स्टिक से पीटा
होटल मैनेजर का आरोप है कि आरोपी विकास और उसके साथी उसे केबिन से घसीटकर निकाल लाए. फिर हॉकी स्टिक से ताबड़तोड़ हमला किया. इससे होटल मैनेजर लहूलुहान हो गया. शरीर पर जगह-जगह चोट लगी थी. अंदरूनी चोट भी आई है. इसी बीच होटल स्टाफ की सूचना पर पुलिस आ गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
इसके बाद पुलिस ने पीड़ित होटल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया. बता दें कि डॉक्टरों की जांच में पता चला है कि हमले से होटल मैनेजर के सिर पर गहरे जख्म लगे हैं, जिसमें टाके लगाने पड़े हैं. जबकि घुटने की हड्डी भी डैमेज हुई है. वहीं सीटी स्कैन की रिपोर्ट आना बाकी है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft