रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक पति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. फिर खुद थाने पहुंच गया. पुलिस भी हैरान रह गई. मामला खमतराई क्षेत्र का है. पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है और घटनास्थल पर भी पहुंच चुकी है.
पूरा मामला चरित्र संदेह से जुड़ा हुआ है. दरअसल, खमतराई थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर में रहने वाला राधेश्याम वर्मा अपनी पत्नी काजल वर्मा के साथ रह रहा था. उसने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक था. इसी के चलते उनके बीच आए दिन झगड़ा होते रहता था.
सुबह इसी बात को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ. वहीं गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया. इससे मौके पर ही काजल की मौत हो गई. फिर राधेश्याम खुद खमतराई थाने पहुंच गया. यहां उसने पूरी जानकारी दी और हत्या की बात कबूल की.
पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. उसका बयान दर्ज किया जा रहा है. साथ ही मौके पर टीम को भेजा गया है. वहीं इस घटनाक्रम की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है. लिहाजा पुलिस अफसर भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं.
राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर, संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस, 20 से 29 जून तक प्रशिक्षण
पत्नी को बचाने दौड़ा पति, करंट की चपेट में आने से दंपती की दर्दनाक मौत
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft