जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए चुनरी के जरिए फंदा बनाकर खिड़की के ग्रील पर फांसी पर लटका दिया. यही नहीं, एक फर्जी सुसाइड नोट लिखकर भी कमरे में रख दिया था. लेकिन, पुलिस ने गड़बड़ी पकड़ ली और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला जांजगीर-चांपा जिले के मड़वा पावर प्लांट कॉलोनी का है. यहां यशवंत शर्मा अपनी पत्नी तृप्ति शर्मा के साथ रहता था. उसने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. यहां देखा कि तृप्ति की लाश खिड़ी पर लगे ग्रीन पर उसी की चुनरी के सहारे लटकी हुई है. कमरे की तलाशी लेने पर उन्हें सुसाइड नोट भी मिला. इस आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी. साथ ही शव को पीएम के लिए भेजा था.
ऐसे खुला राज
पुलिस भी मामले को आत्महत्या मानकर चल रही थी. इस बीच परिजनों से भी बातचीत की गई. तब तृप्ति के मायके वालों ने उनके आपसी विवाद के बारे में बताया. जबकि सुसाइड नोट में लिखा था कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसने ये कदम उठाया है. जबकि परिजनों ने विवाद का जिक्र किया.
पीएम रिपोर्ट के बाद गिरफ्तारी
पुलिस को शक पहले से हो गया था कि कुछ न कुछ दाल में काला है. इस बीच पीएम रिपोर्ट में भी पता चला कि ये हत्या का मामला है. तब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. तब उसने हत्या की बात कबूलने के साथ ही बताया कि सुसाइड नोट उसने खुद लिखा था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft