मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के पथरिया क्षेत्र के गांव में 16 वर्षीय किशोर की पत्थर मारकर हत्या कर दी है. सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले का खुलासा जल्द होने की बात कही जा रही है.
बहरहाल, अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक मृतक की पहचान दौलत साहू पिता अघनुराम साहू 16 वर्ष के रूप में की गई है. बता दें कि पथरिया क्षेत्र के पौसरी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम पीड़ा में ये वारदात हुई है. मृतक और आरोपी दोनों उसी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. दरअसल, किशोर का आरोपी युवक के साथ किसी बात को लेकर रात में झगड़ा हुआ. इसके बाद आरोपी ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया. घटना देर रात की बताई जा रही है, जब मारपीट के दौरान ही किशोर के गिरने पर आरोपी ने पत्थर उठाकर उसके ऊपर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस कर रही पूछताछ
घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पथरिया थाने की टीम गांव पहुंच गई. इसके बाद मृतक के परिजन के साथ ही आसपास के लोगों और घटनास्थल के आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की जा रही है. इसी दौरान आरोपी का भी पता चला, जिसे पकड़ लिया गया है. हालांकि अब तक उसका नाम सामने नहीं आया है. विवाद का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft