मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के चिल्फी चौकी क्षेत्र में महिला टीचर की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी है. जबकि उसकी दो सहेलियों की भी जान लेने की कोशिश की गई है, जिससे एक की हालत गंभीर है. मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है.
बता दें कि चिल्फी क्षेत्र के खैरवार बैजलपुर मार्ग के पास इलचपुर गांव में मंगलवार की सुबह लेखनी टोंडे की खून से सनी लाश गांववालों ने देखा. उसके गले के आसपास बेरहमी से कई बार वार करने के निशान थे. बता दें कि लेखनी शासकीय शिक्षक थी और उसकी पदस्थापना पेंड्रा क्षेत्र के एक स्कूल में थी. गांव में वह अपने भाई की शादी में आई थी. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि गांव के ही एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसी ने वारदात को अंजाम दिया है.
आधी रात को बुलाया मिलने और किया कांड
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने शिक्षिका को देर रात मिलने के लिए बुलाया था. तब लेखनी अपने साथ अपनी सहेलियों नंदनी जांगड़े और ज्योति को लेकर युवक से मिलने के लिए पहुंची. लेकिन, युवक ने कुछ और ही प्लान बना रखा था. उसने धारदार हथियार से लेखनी पर ताबड़तोड़ वार किए. इसके अलावा नंदनी और ज्योति पर भी हमले किए. लेखनी मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई. जबकि नंदनी बुरी तरह से घायल थी. ज्योति को साधारण चोट आई है.
एक को किया सिम्स रेफर
घायल नंदनी व ज्योति के घायल होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां ज्योति को तो प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन नंदनी की हालत गंभीर थी. लिहाजा उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया. सिम्स में उसका इलाज जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft