भिलाई. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है. उसका सिर पत्थर से कुचल दिया गया था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें कि कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम कपसदा में रहने वाले गोपाल सोनवानी नाम के युवक की हत्या हुई है. उसकी लाश मंगलवार की सुबह कपसदा से खपरी जाने वाले रास्ते पर सड़क से 6 फीट दूर पड़ा हुआ था.
उसके सिर को जिस पत्थर से कुचला गया था, वह पत्थर भी सिर पर ही रखा हुआ मिला है. जैसे ही लोगों ने लाश देखी पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई.
उन्होंने कुम्हारी थाने में पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने शव का मुआयना किया और आसपास के लोगों से जानकारी भी जुटाई. फिर परिजनों को बुलाकर शव को पीएम के लिए ले जाया गया. बहरहाल हत्या कौन है और किस वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. इसकी जांच की जा रही है.
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft