दुर्ग। जिले की धमधा पुलिस ने एमपी की अवैध शराब पकड़ने के मामले में बड़ी सफलता पाई है। यहां एक ट्रक को जब्त किया गया है, जिसमें अंग्रेजी की गोवा शराब 550 पेटियों में भरी थी। इसके अलावा दो कारों समेत मध्य प्रदेश के सीधी और इंदौर के रहने वाले दो तस्करों को भी पकड़ने में कामयाबी मिली है।
छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश से शराब की तस्करी की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। लिहाजा छत्तीसगढ़ की पुलिस भी इसे लेकर सतर्क है। विशेषकर सीमावर्ती इलाकों में ऐसे मामले लगातार सामने आते रहे हैं। इसी के तहत धमधा पुलिस को मुखबिरों के जरिए सूचना मिली थी कि एमपी से बड़े पैमाने पर शराब छत्तीसगढ़ लाई जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने एमपी से आने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। तभी एक संदिग्ध ट्रक समेत दो कारों को रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस भी हैरत में पड़ गई। दरअसल, ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीडब्ल्यू 3630 में शराब का जखीरा रखाया था। गिनती की गई तो पता चला कि उसमें 550 पेटी अंग्रेजी की गोवा शराब रखी गई थी जो कि मध्य प्रदेश निर्मित थी और वही से सप्लाई की गई थी।
इसकी कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है। इसी तरह एक टाटा सफारी और एक डैटसन गो कार को भी इसी मामले में जब्त किया गया है। इनकी कीमत 55 लाख और 30 लाख रुपये बताए गए हैं। इस संबंध में दुर्ग एसएसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मामले में आरोपी विनोद पटेल पिता देवशरण पटेल उम्र 42 निवास कोहका भिलाई, मूल निवासी रामपुर सीधी मध्यप्रदेश और दशरथ मीणा पिता अमर सिंह मीणा उम्र 45 वर्ष निवास गीता कालोनी सांवेर इंदौर मध्यप्रदेश को पकड़ा गया है।
फरार आरोपी की तलाश जारी
वहीं इस मामले में एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(32) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले में अभी और खुलासे की संभावना है, जिस पर हम पल—पल की जानकारी आप तक उपलब्ध कराते रहेंगे।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft