रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर शर्मसार हुई है. यहां एक मकान मालिक की मासूम बच्ची के साथ उसके किराएदार के नाबालिग बेटी ने दुष्कर्म किया है. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
बता दें कि मामला उरला थाना क्षेत्र का है. यहां एक मकान मालिक ने एक हिस्से को किराए पर दे रखा है. मकान मालिक की एक मासूम बच्ची भी है. जबकि किराएदार का एक नाबालिग बेटा है.
पुलिस के मुताबिक, बच्ची किराएदार के घर से रोती हुई अपने घर पहुंची. तब परिजनों ने उससे पूछताछ की. बच्ची ने बताया उसके मुताबिक किराएदार के नाबालिग बेटे ने उसके साथ गंदा काम किया था.
पुलिस ने लिया हिरासत में
परिजनों ने तत्काल उरला थाने में मामले की जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी और फिर उसे हिरासत में ले लिया गया है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft