रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवक उसे नदी की ओर घुमाने ले गया था और फिर मौका देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची को वह उसके घर की ओर छोड़कर चला गया. बाद में बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों को जानकारी हुई. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि मामला लैलूंगा क्षेत्र के गांव का है. दरअसल परिजनों को पता तब चला जब बच्ची को ब्लीडिंग होने लगी और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. उनके पूछने पर बच्ची ने बताया कि गांव का ही 18 वर्षीय सचिन एक्का उसे अपने साथ नदी तरफ घुमाने ले गया था. वहां पर उसने गंदा काम किया.
इसके बाद परिजन पहले बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू किया. इसके बाद लैलूंगा थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की. 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म की खबर सुनते ही लैलूंगा पुलिस हरकत में आई और फिर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376 क ख पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. अब आज गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा.
तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस लीक से बड़ा हादसा, 7 महिलाओं की मौत, 67 लोग प्रभावित
राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर, संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस, 20 से 29 जून तक प्रशिक्षण
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft