मध्य प्रदेश. इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में MBBS के छात्र ने 30 मार्च को खुदकुशी कर ली था। अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए 2 छात्रों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। दोनों छात्रों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। एक छात्र सेकेंड ईयर का है, जबकि दूसरा छात्र थर्ड ईयर का है। फर्स्ट ईयर के छात्र चेतन पाटीदार (21 साल) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। चेतन ने सीनियर्स पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
परिजनों की CBI जांच की मांग
जानकारी के अनुसार, परिजनों का आरोप है कि चेतन ने इंडेक्स कॉलेज के डीन को हॉस्टल छोड़ने का आवेदन दिया था। लेकिन उसे मंजूर नहीं किया गया, इस पूरे मामले को लेकर चेतन के परिजनों और अन्य लोगों ने इंदौर पुलिस कमिश्नर के कार्यालय का भी घेराव किया था। 200 से ज्यादा लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। चेतन के परिजनों का सीधा आरोप है कि यह खुदकुशी नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की जा रही है।

चेतन ने रैंगिंग की थी जानकारी
दरअसल, MBBS का छात्र चेतन पाटीदार उज्जैन के बड़नगर का निवासी था। 30 मार्च 2022 को चेतन इंदौर इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पहुंचा था और शाम को कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि चेतन को उसके सीनियर छात्र काफी समय से परेशान कर रहे थे। रात को चेतन को कॉल कर कर परेशान किया जाता था। चेतन के इंदौर में रहने वाले जीजा शुभम पाटीदार का कहना है कि चेतन का एडमिशन भी उसने ही करवाया था। जब चेतन के साथ में रैगिंग की घटना हुई थी। उसकी जानकारी भी चेतन ने अपने जीजा को दी थी।
हॉस्टल बदलने से किया गया था इनकार
चेतन के जीजा ने कॉलेज प्रबंधन से हॉस्टल बदलने की बात कई बार कही थी। लेकिन प्रबंधन में हॉस्टल बदलने से इनकार कर दिया था। एडमिशन रद्द करने की धमकी परिजनों को दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि चेतन ने खुदकुशी नहीं की है। उसे मार कर फांसी पर टांगा गया है। जिस तरीके से फोटो में चेतन के पैर जमीन पर लटके हुए थे। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चेतन ने खुदकुशी नहीं की है बल्कि उसका मर्डर किया गया है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft