लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आजम अंसारी नाम के एक व्यक्ति को शांति भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आजम यूट्यूब पर सलमान खान की कॉपी करने के लिए काफी फेमस हैं। लखनऊ में सलमान खान के मशहूर डुप्लीकेट को पुलिस ने सड़कों पर रील बनाने के दौरान गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आजम अंसारी को पुलिस ने घंटाघर पर वीडियो बनाते वक्त पकड़ कर ठाकुरगंज थाने ले आई है। आजम की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आजम द्वारा रील बनाने के दौरान नकली सलमान खान को देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ जमा हो जाती है। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो जाता है। इसलिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि, डुप्लीकेट अभिनेता के यूट्यूब पर 1 लाख 67 हजार फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं।
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft