राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोरबा जिले की रहने वाली एक युवती के साथ फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर डोंगरगढ़ के लॉज में उसके साथ दुष्कर्म करने वाले उत्तर प्रदेश के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रेम जाल में फसाया
जानकारी के अनुसार, आरोपी विकास सिंह यूपी के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। उसकी दोस्ती युवती के साथ वर्ष 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध बढ़ा और विवाह करने के लिए तैयार हो गए। जुलाई 2023 में आरोपी व पीड़िता डोंगरगढ़ के एक लॉज में रुके और युवक ने शादी का झांसा देकर लॉज में ही आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद आरोपी शादी करने से मना कर दिया।
बेंगलुरु से हुई गिरफ्तारी
दरअसल युवती कोरबा जिले की रहने वाली थी, लिहाजा उसने कोरबा थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया, लेकिन घटना स्थल डोंगरगढ़ होने के चलते मामला संबंधित थाने में ट्रांसफर किया गया। डोंगरगढ़ पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी युवक को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को डोंगरगढ़ लाकर आगे की विवेचना में जुटी है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft