रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला डॉक्टर ने खुद को इंजेक्शन की हैवी डोज लगा ली. इससे उसकी मौत हो गई. मामला आत्महत्या का है. लिहाजा पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बता दें कि रायपुर के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली संस्कृति कामरान डॉक्टर थीं. उनकी मौत की सूचना पुलिस को दी गई. जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि संस्कृति की लाश उनके बाथरूम में पड़ी है. पास जाकर देखने पर पता चला कि मौके पर खाली इंजेक्शन भी पड़ा है.
इससे पुलिस की आशंका सच साबित हुई कि इंजेक्शन की हैवी डोज लेने से डॉक्टर की मौत हुई है. मामला खुदकुशी का है, लिहाजा कमरे की तलाशी ली गई. लेकिन, सुसाइड नोट नहीं मिला है. ऐसे में इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.
पीएम व पूछताछ से मिलेंगे सुराग
बहरहाल पुलिस शव को पीएम के लिए भेजने की तैयारी में थी. वहीं परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर किस वजह से महिला डॉक्टर ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा. जानकारी के आधार पर ही यह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft