रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में लूट का अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक मकान में काम करने वाली कामवाली बाई ने अपनी 2 सहेलियों के साथ मिलकर मकान मालकिन को बंधक बना लिया. फिर 50 हजार रुपये नकद और करीब 7 लाख के गहने लूटकर भाग निकली. हालांकि पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है.
बता दें कि यहां के सूर्यविहार में गेट के करीब स्थित मकान में एक युवती को घरेलू कामकाज के लिए रखा गया था. इधर जिस समय वारदात हुई, मकान मालकिन शालिनी अग्रवाल ही घर में अकेली थी. वह नहाने के लिए बाथरूम गई थी.
इसी वक्त कामवाली बाई अपनी 2 सहेलियों के साथ वहां आ गई. जैसे ही शालिनी बाथरूम से बाहर आई, उसे तीनों ने मिलकर बंधक बना लिया. इसके बाद घर की आलमारी में रखे 50 हजार रुपये कैश और सोने-चांदी की ज्वेलरी करीब 7 लाख की को कब्जे में लेकर तीनों भाग निकलीं.
बाद में महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को देने के साथ ही चक्रधरनगर पुलिस को दी. पुलिस ने पतासाजी शुरू कर दी. फिर तीनों आरोपी युवतियों को स्टेशन चौक के पास स्थित शिवम होटल में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से लूटे गए गहने और नकदी भी बरामद कर ली. अब उनसे पूछताछ की जा रही है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft