बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सुबह-सुबह एक दुखद खबर आई है। दरअसल यहां पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के एक जवान ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली है। जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। उसने खुदकुशी क्यों की है, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी उज्जवल नंदी BSF की 30वीं बटालियन में पदस्थ थे। उनकी तैनाती कोयलीबेड़ा के कामटेडा कैंप में थी। सुबह करीब 6 बजे के आसप-पास सभी जवान बैरक से बाहर थे। इसी दौरान उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जवान भाग कर मौके पर पहुंचे तो उज्जवल नंदी का शव लहूलुहान जमीन पर पड़ा था।
उज्जवल नंदी ने अपनी सर्विस राइफल से सिर में खुद को गोली मारी थी। इसके बाद जवानों ने इसकी सूचना अफसरों को दी। वहीं कोयलीबेड़ा थाना पुलिस को भी सूचित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जवान के परिवार से भी संपर्क किया गया है। जवान ने खुदकुशी क्यों की है इसका पता अभी तक नहीं चला है।
माओवाद प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ में एक तरफ माओवादियों से लोहा लेते सुरक्षा बल के जवान मर रहे है, तो वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बल के जवान तनाव के चलते खुदखुशी जैसे आत्मघाती कदम उठा रहे है। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में तैनात सुरक्षा बल के जवान को नक्सलियों के साथ-साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है। चिंता की बात ये है कि देश के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार ये जवान हालात की दुष्वारियों से इस कदर परेशान हो जाते है कि अपना ही अंत कर लेते है।
बस्तर संभाग में पिछले साल के अक्टूबर माह से देखे तो 5 से अधिक जवानों ने मौत को गले लगाया है। अभी तक किसी भी जवान की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
- 12 मार्च 2022 सीआरपीएफ जवान ने गढ़चिरौली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
- 9 दिसंबर 2021 कांकेर में BSF जवान ने फंदा लगाकर जान दे दी।
- 29 नवंबर 2021 बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी
- 29 नवंबर 2021 सुकमा में CAF कांस्टेबल ने भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।
- 31 अक्टूबर 2021 सुकमा में CRPF जवान ने खुद को गोली मार ली थी। जवान कुछ दिन पहले ही छुट्टियों से लौटकर आया था।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft