जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सन्ना थाना क्षेत्र के नन्हेंसर शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर सन्ना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
बता दे कि, मंगलवार की सुबह जशपुर की एडीशनल एसपी और एसडीओपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल नन्हेंसर पहुंचा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी राजेश अग्रवाल ने चोरी हुए शिवलिंग को बरामद करने के लिए दो टीम का गठन कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, जशपुर के सन्ना तहसील मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर स्थित नन्हेंसर गांव में सैकड़ों साल पुराना यह शिव मन्दिर है। जंगलो के बीच स्थित यह शिव मन्दिर लोगों के आस्था का केंद्र है। इस प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी की पत्नी का निधन हफ्ते भर पहले हो गया था। क्रियाक्रम की वजह से पुजारी की जगह एक सरिता नाम की स्थानीय महिला मंदिर की देखभाल कर रही थी।
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम महिला मंदिर की सफाई करने आई तो शिवलिंग गायब था। घटना की सूचना महिला ने स्थानीय लोगों की दी। फिर इसकी शिकायत पुलिस में की गई, उसके बाद सन्ना पुलिस बीती रात ही घटना स्थल पहुंच गई थी।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft