बस्तर। जगदलपुर जिले से बड़े हादसे की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार नगरनार थाना के अंतर्गत मालगांव में छुई खदान में दबने से सात मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव में जुट गई है। घटनास्थल पर जेसीबी से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर मुख्यालय से करीब 11 किमी दूर मालगांव में छुई खदान में काम चल रहा था। इस दौरान अचानक खदान धसक गई। घटना के दौरान मौक पर काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए। फिलहाल प्रशासन राहत कार्य में जुट गया है और पूरी घटना की जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख वयक्त करते हुए कहा कि, जगदलपुर के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान 7 श्रमिकों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft