कांकेर. जिले के भानुप्रतापुर क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई है, जबकि पांच की हालत नाजुक है. सभी को कांकेर के जिला अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है. वहीं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख व्यक्त किया है और ट्वीट कर हरसंभव मदद के निर्देश प्रशासन को देने की बात कही है.
घटना कोरर थाना क्षेत्र में दोपहर 12 बजे के बाद तब की है जब स्कूल में बच्चों की छुट्टी हुई और वे अपने-अपने घर जाने के लिए इस ऑटो में सवार हुए. ऑटो स्कूल से निकलकर मेनरोड पर जाते हुए आयुष के पास पहुंचा था. तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रक आया. अचानक सामने आटो देखकर ट्रक के ड्राइवर ने संभालने की कोशिश की, लेकिन ट्रक ने ऑटो को चपेट में ले लिया.टक्कर इतनी तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए. मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को भी जानकारी दी.
लेकिन, दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी. बाकी बच्चों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. तब तक तीन और बच्चों ने दम तोड़ दिया था. जबकि दो और बच्चों की मौत उपचार के दौरान हुआ. बाकी बच्चों की हालत भी नाजुक बनी हुई थी, जिसे देखते हुए डॉक्टराें ने उन्हें कांकेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. वहां सभी का इलाज किया जा रहा है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft