राजनांदगांव। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टा और 1 कारतूस बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी 2026 को शंकरपुर क्षेत्र के नागरिकों ने सूचना दी कि चार्ली नामक युवक अपने साथियों के साथ डब्बा मैदान स्थित कब्रिस्तान के पास पिस्टल और कट्टा दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी चिखली की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर चार युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों में शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली, डिगम्बर साहू उर्फ छोटू, सेवक कश्यप उर्फ डाला और गुंजेश वर्मा उर्फ शिया शामिल हैं। तलाशी के दौरान शिवम के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस तथा डिगम्बर के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में शिवम ने बताया कि मध्यप्रदेश के धार-बड़वानी क्षेत्र से 2 पिस्टल और 2 देशी कट्टे खरीदकर लाए गए थे। हथियार क्षेत्र में रौब जमाने और बिक्री के उद्देश्य से लाए गए थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न गंभीर अपराध दर्ज हैं।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft