जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में देर रात पति-पतीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह वारदात जिले के कांसाबेल दोकड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत जयमुंडा नवाटोली की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात नवाटोली में तीन लोग संदीप पन्ना नाम के व्यक्ति के घर पहुंचे और शराब के मामले को लेकर विवाद करने लगे। इस दौरान संदीप पन्ना ने जब शराब देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने कट्टा निकालकर संदीप पन्ना को माथे में गोली मार दी, वही उनकी पत्नी द्रौपदी बाई को भी आंगन में पकड़ कर उसकी कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त पति पत्नी दोनों घर के आंगन में खाना खा रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से एक 9 एमएम का खाली खोखा बरामद किया गया है। उधर हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची गई और मामले की विवेचना में जुट गई है। घटना का कारण सिर्फ शराब को लेकर ही विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft