नेशनल डेस्क। केरल के अलप्पुझा जिले में सोमवार तड़के एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें ISRO इकाई में कार्यरत पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई, जब कर्मचारियों को ले जा रही कार एक ट्रक से टकरा गई।
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार तड़के करीब 1.30 बजे हुई है। चावल ले जा रही लॉरी तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही कार से टकरा गई। पीड़ितों की पहचान प्रसाद, शिजू, अमल, सचिन और सुमोद के रूप में हुई है। वे कथित तौर पर एक इसरो कैंटीन चला रहे थे और उनमें से चार तिरुवनंतपुरम के थे और एक कोल्लम जिले का था।
कार को काटकर शवों को बाहर निकाला
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों लोग मारे गए है। ट्रक का चालक और खलासी हिरासत में हैं। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने कार को काटकर मृतकों के शवों को उनमें से बाहर निकाला है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft