बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में रहने वाली एक युवती से यूपी पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की. इसके बाद प्यार का इजहार किया. वह यहां आकर युवती को शादी का झांसा देता और घुमाने के बहाने ले जाकर उससे दुष्कर्म करने लगा. बाद में शादी से मुकर गया. तब युवती ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी कॉन्टेबल को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि मामले की रिपोर्ट शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दर्ज कराई है. उसने पुलिस को बताया कि करीब सालभर पहले उसकी दोस्ती उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के अनका सराय निवासी अजय यादव से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. वह वहां कॉन्स्टेबल के पद पर पदस्थ है. जान-पहचान के बाद वे आपस में बातें करने लगे. बातचीत के बाद युवक उससे मिलने के लिए बिलासपुर भी आया. यहां घुमाने के बहाने उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए.
लखनऊ बुलाकर भी किया दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर आरोपी कॉन्स्टेबल ने युवती को एक बार लखनऊ भी बुलाया. उसकी बातों में आकर युवती लखनऊ गई, जहां उसे एक होटल में रखा था. इस दौरान भी वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा. वहां युवती ने उससे शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया. इसके बाद युवती वहां से लौट आई, फिर मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की. पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक की पतासाजी शुरू कर दी. इस दौरान आरोपी अजय ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और अयोध्या चला गया. पुलिस ने पतासाजी कर उसे अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया. उसे शहर लाया गया है.
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft