रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे और रियल एस्टेट कारोबारी नितिन अग्रवाल के साथ 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। आरोप है कि, फेडरल बैंक जीई रोड शाखा के अफसरों ने बिना अनुमति उनके खाते से राशि निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी है।
बिना अनुमति के ट्रांसफऱ की राशि
शिकायतकर्ता नितिन अग्रवाल के पिता गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे है। उन्होंने मोवा रायपुर के आजाद चौक थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। उनकी शिकायत के अनुसार, 08 सितंबर 2025 को उनके बैंक खाते से 03 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 29 लाख, 18 लाख 05 हजार और 11 लाख रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। नितिन का कहना है कि, इस लेन-देन के लिए उन्होंने बैंक को कोई अनुमति प्रदान नहीं की थी।
हर पहलु पर जांच जारी
इस मामले को लेकर बैंक प्रबंधन का कहना है कि, कंपनी के लेटरहेड पर तैयार निर्देश वाट्सएप के जरिए भेजे गए थे। उसके आधार पर बैंक के अफसरों ने ट्रांजैक्शन कर दिए। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले में साइबर फ्राड की संभावना के साथ-साथ बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत के बिन्दुओं पर भी विवेचना की जा रही है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft