विदेश। जापान से अभी बड़ी खबर आ रही है। वहां के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई है। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वह घायल हो सकते हैं। घटनास्थल पर मौजूद एनएचके के एक रिपोर्टर ने कुछ ऐसा सुना जो बंदूक की गोली की तरह लग रहा था और आबे का खून बहता हुआ देखा गया।
जापान के नारा शहर में हमला
यह हमला नारा शहर में हुआ है। जापान की न्यूज एजेंसी एनएचके ने यह खबर दी है। एक अन्य मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में वे भाषण के दौरान गिर गए। द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भाषण के दौरान पूर्व पीएम को हमलावर ने पीछे से गोली मारी। यह हमला स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 11.30 बजे हुआ। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अभी वहां की स्थानीय जांच एजेंसियां मौके पर छानबीन कर रही है।
बालोद के मिडिल स्कूल में छात्र से मारपीट, शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft