
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में ग्रामीणों को बदमाशों का धमकी भरा खत मिला है। बदमाशों ने पत्र को दीवार पर चिपका दिया है। जिसमें पूरा गांव लूटने की बात लिखी हुई थी। ग्रामीण डरे व सहमे हुए हैं। रात होते ही लोग अपने घरों में बंद हो जाते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस पत्र के आधार पर अपनी विवेचना शुरू कर दी है।
बच्चों की किडनी बेचने को लिखा
बता दे कि, हरगांव थाना क्षेत्र का गोंडापुरवा ग्राम पंचायत जलालीपुर देहात है। वहां एक घर दीवार पर पत्र चिपका हुआ था। इस पत्र के मुताबिक, बदमाशों ने पूरे गांव में ऐलान किया है कि दीपावली तक पूरे गांव को लूट लेंगे। बच्चों की किडनी भी निकालकर उन्हें बेच देंगे।

पुलिस के उड़े होश
ग्रामीणो ने इस पत्र को ग्राम प्रधान को सुरक्षित रखकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वायरल पत्र की जांच पड़ताल शुरू कर संदेहियों से पूछताछ करना शुरु कर दिया है।
उधर, थाना प्रभारी हरगांव आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि, अलग-अलग टीमों को लगाकर हकीकत का पता लगाया जा रहा है। अफवाहों पर ध्यान न दें। जल्द ही इस पत्र को गांव में लगाने वाले लोगों का पर्दाफाश किया जाएगा। वहीं, ग्राम प्रधान अकील अहमद का कहना है कि लेटर मिलने के बाद गांव का हर व्यक्ति डरा हुआ है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft