बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला ने अपने घर की छत पर मुरकू बनाकर सुखाया था. मौका पाकर पड़ोस की महिला ने उस पर चूहे मारने वाली दवा मिला दी. गनीमत ये रही कि इससे मुरकू का रंग बदल गया और भेद खुल गया. शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है.
बता दें कि मामला बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र के कुम्हारपारा का है. यहां रहने वाली सरिता देवांगन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है. वह आनंद प्रजापति के मकान में किराए पर रहती है. ऊपर के कमरे में रीता प्रजापति किराए पर रहती है. उसने पुलिपस को बताया कि गुरुवार को उसने चावल आटे का मुरकू बनाया था. उसे छत पर सूखने के लिए रख दिया था.
जब वह शाम को वह मुरकू लेने के लिए छत पर गई तो मुरकू का रंग लाल का हो गया था. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उसे सूंघकर देखा तो पता चला कि उसमें किसी ने जहर मिला दिया है. तब उसने पास के दुकानदार से जानकारी ली. उसने बताया कि रीता प्रजापति ने किसी बच्चे से रैट किलर मंगाया था. स्पष्ट हो गया कि उसी ने मुरकू में जहर मिला दिया है.
तब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी मकान मालिक और आसपास रहने वालों को दी. फिर घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की. शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का हमला, बोले- रिकॉर्ड तोड़ यात्राओं की भी हो SIT जांच
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft