रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जहां घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया है। सड़क किनारे ढाबे पर चाय पी रहे लोगों को रौंदते हुए तेज रफ्तार डंपर पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की डंपर के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
दरअसल, यह मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग का है। यहां खगिया खेड़ा गांव में चाय के ढाबे पर दर्जन भर से ज़्यादा ग्रामीण बुधवार तड़के चाय पी रहे थे। तभी बछरावां की तरफ से आ रहा एक डंपर कोहरे के चलते घुमावदार सड़क पर बने ढाबे को देख न सका और उसे रौंदता हुआ पलट गया है। ट्रक की चपेट में आकर तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए है। घायलों के उपचार के उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और बचाव कार्य किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि डंपर के नीचे अन्य लोग दबे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा घने कोहरे होने की वजह से हुआ है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल के जवान पहुंच गए और आगे की कार्रवाई की जा रहे है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft