रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में युवती से दुष्कर्म करने का का मामला सामने आया है। आरोपी युवक किसी बहाने से युवती को भगा ले गया था। इसके बाद उससे रेप किया। बाद में उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। मगर अब यह मामला थाने तक पहुंच गया है और अब मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
युवती के साथ दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, उमरिया निवासी सुनील कुमार जांगड़े रिम्स हॉस्पिटल में काम करता है। वो क्षेत्र के जनपद सदस्य हृदयलाल जांगड़े का बेटा है। बताया जा रहा है कि वह 13 अगस्त को काम करके लौट रहा था। उसी दौरान पीड़ित लड़की भी वहां रास्ते में खड़ी थी। इसी दौरान सुनील जांगड़े उसे अपने साथ मंदिर हसौद में कुछ काम है कहकर लेकर साथ ले गया। मगर उसे वह मंदिर हसौद ना ले जाकर वो अमरकंटक ले गया था।
राजनीतिक पहुंच की धमकी
उसी दौरान युवती से उसने रेप किया था। बाद में उसे लेकर वह घर आ गया था। मगर युवक ने पहले ही उसे धमकी दी थी कि मैं तुम्हारी अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा। मेरी राजनीतिक पहुंच भी बहुत ज्यादा है। इसी बात से युवती डरी हुई थी। लेकिन पीड़िता ने अब पुलिस से मामले की शिकायत कर दी है और पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लखनऊ अग्निकांड, कोचिंग सेंटर में मची चीख-पुकार, 15 शव बरामद
ISI के स्लीपर सेल का कथित आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा में किरायेदार सत्यापन के दौरान खुला मामला
कोरिया जिले के तिहरे हत्याकांड में सभी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft