रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके में देर रात हुई एक वारदात ने कानून-व्यवस्था की सारी पोल खोल कर रख दी है। एम्स रेसीडेंसी परिसर में कारोबारी भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। जानलेवा हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
वारदात की पूरी कहानी
इस वारदात के बारे में पुलिस का कहना है कि, कपड़े के कारोबारी आकाश सखूजा शनिवार रात करीब 10:00 बजे अपने दोस्तों के साथ एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान कुछ युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारी के साथ कहासुनी करने लगे। आरोप है कि, युवकों ने कर्मचारी को धमकाया और हंगामा करना शुरु कर दिया। घबराए कर्मचारी ने तुरंत फोन पर आकाश को सूचना दी। सूचना मिलने पर आकाश विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंच गए, लेकिन बातचीत के बजाय युवक और आक्रशित हो गए।
फिर, कुछ समय बाद आरोपी एम्स रेसीडेंसी परिसर में पहुंचे और आकाश के साथ गाली-गलौच करने लगें। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर आकाश पर हमला बोल दिया। आकाश को बचाने के लिए उनके भाई विशाल ने बीच-बचाव किया, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे दोनों भाई गंभीर चोटें आ गई, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft