दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेटे के झगड़े में बीच-बचाव करने गए एक व्यक्ति को बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी। हत्या के बाद से आरोपी घटनास्थल फरार हैं और पुलिस की कई टीमें उसे तलाश करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक उमरदीन अपने बेटे को कुछ लोगों द्वारा पीटे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। बेटे को बचाने के दौरान एक आरोपी ने उनके सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बुधवार को GTB अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से गुस्साए परिजनों ने नंद नगरी चौक पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और करीब 10 मिनट तक सड़क जाम कर दी। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा।
मृतक की पत्नी राबिया ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि, अगर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है तो आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के पास हथियार कैसे पहुंच रहे हैं। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। इलाके में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft