उत्तर प्रदेश. लखनऊ में योगी आदित्यनाथ की शपथ ग्रहण समारोह के दिन ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक लाख रुपए का इनामी बदमाश राहुल सिंह मारा गया है। मुठभेड़ में मारा गया बदमाश राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड का आरोपी था। उसने इस लूट के दौरान एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी, तभी से वो फरार चल रहा था।
मुठभेड़ में मार गिराया गया बदमाश
पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह-सुबह करीब 4 बजे हसनगंज इलाके में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, एक लाख रुपए के इनामी बदमाश राहुल सिंह को पुलिस ने हसनगंज इलाके में घेर लिया। खुद को घिरा देखकर राहुल सिंह ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होती देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो राहुल घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
ज्वैलर्स दुकान की लूट का था आरोपी
इंस्पेक्टर अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, 08 दिसंबर 2021 को कपूरथला अलीगंज सेक्टर-बी में तिरुपति ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े लूट हुई थी। जिसका मुख्य आरोपी राहुल सिंह था। भागते वक्त राहुल सिंह गार्ड श्रवण के पेट में गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। तभी से राहुल सिंह फरार चल रहा था। बताया कि पुलिस को गुरुवार रात बदमाश के अलीगंज में आने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर टीमें चेकिंग कर रहीं थीं।
जानकारी के अनुसार, हसनगंज बंधा रोड के पास पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति नजर आया था। जिसका हुलिया राहुल सिंह से मिल रहा था। इस पर सिपाहियों ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से राहुल सिंह ढेर हो गया। पुलिस के मुताबिक, राहुल के ठिकाने से ज्वेलरी शोरूम से लूट के जेवरात भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस को उसके पास से पिस्टल और कई जिंदा कारतूस मिले हैं।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft