भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खुर्सीपार ITI ग्राउंड के पास संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 07 किलोग्राम गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजा, स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किए है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
मुखबिर सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कुछ व्यक्ति ITI ग्राउंड, खुर्सीपार के पास अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेहियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 07 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, एक स्कूटी तथा 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। पूछताछ के दौरान एक महिला की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा अवैध बिक्री में शामिल होना स्वीकार किया गया।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
तीनों आरोपी अमन सेंडे, निवासी निवासी बुद्ध विहार कैंप-01, प्रशांत कुमार उर्फ शांतु राजपूत निवासी निवासी बुद्ध विहार कैंप-01और एन. पूजा निवासी 18 नंबर रोड, कैंप-01 को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विवेचना जारी है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft