रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवा को बनाने वाली वी-केयर हेल्थ केयर कंपनी के संचालक विरल मुकेश भाई पटेल को गुजरात से गिरफ्तार किया है। वहां के मेहशाणा में उसने आफिस खोल रखा था, जो हमेशा बंद रहता था। लेकिन वो वहीं से नशीली गोलियों और सिरप को हिमाचल प्रदेश में सप्लाई करता था, उसी अड्डे से नशे की दवाईयां देशभर में डिस्ट्रीब्यूट होती थी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रायपुर के स्थानीय फुटकर व थोक विक्रेताओं को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में इस सप्लाई चेन को खत्म करने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।
अंतरराज्यीय गिरोह
ASP सिटी अभिषेक माहेश्वरी व ASP पश्चिम देवचरण पटेल के मुताबिक, मुख्य आरोपी विरल मुकेश भाई पटेल जबलपुर के दवा कारोबारी आकाश विश्वकर्मा के जरिए छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा में नशीली गोलियां खपाता था। वह कुल उत्पादन की 80 प्रतिशत गोलियां जबलपुर की मां नर्मदा कंपनी को देता था। जबकि आकाश माल खपाने अलग-अलग शहरों में गोलियां भेजता और रुपए इक्कठा करता था। थाना आजाद चौक इलाके में पुलिस ने बीते 11 अक्टूबर को छह आरोपियों को नशीली गोलियों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पूछताछ कर जबलपुर में छापेमारी कर आकाश को गिरफ्तार किया था। फिर उससे जानकारी जुटाकर गुजरात के गांधीनगर में वी-केयर हेल्थ केयर के संचालक विरल मुकेश भाई पटेल को धरदबोचा है।
बता दें कि, प्रदेश में सालभर में 20 लाख से ज्यादा की नशीली गोलियां व सीरप पकड़े जा चुके है। ये सभी वी-केयर द्वारा ही बनाए गए थे। पुलिस का कहना है कि नशीली दवा का जो मार्केट है, उसके 95 प्रतिशत पर इसी कंपनी का कब्जा रहा है। खास बता है कि जिन नशीली दवाओं को बनाने में 50 पैसे की लागत आती थी, उसे बाजार में 50 रुपए में बेचा जा रहा था।
पकड़े गए स्थानीय विक्रेताओं, दवा दुकान संचालकों, सप्लायरों और थोक विक्रेताओं के साथ ही इस कंपनी के संचालक को अब जमानत नहीं मिलेगी। राज्य सरकार ने हुक्का बार संचालन को अवैध घोषित करने वाला जो कानून लागू किया है, उसमें ऐसे मामलों में अपराध को गैर जमानतीय घोषित कर दिया गया है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft