रायपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस ने DKS (दाऊ कल्याण सिंह) हॉस्पिटल के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। डायलिसिस डिपार्टमेंट के इस डॉक्टर ने नर्स से अश्लील हरकतें कीं। कुछ महीनों से डॉक्टर लगातार नर्स को परेशान कर रहा था। तंग आकर वह पुलिस के पास पहुंची और इसके बाद गोल बाजार थाने की पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है।
डॉक्टर का नाम विकास सिंह है। डॉक्टर डीकेएस अस्पताल के डायलिसिस डिपार्टमेंट का HOD है। साल 2018 से वो यहां काम कर रहा है। पुलिस से शिकायत करने वाली नर्स ने बताया है कि डॉक्टर की नीयत ठीक नहीं है।
जानकारी के अनुसार, साल 2022 फरवरी के महीने में DKS अस्पताल में स्टाफ नर्सों का इंटरव्यू हुआ। युवती यहां काम की आस में पहुंची। डॉ. विकास ने ही उसका इंटरव्यू किया। युवती को नौकरी मिल गई। कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा। इसके बाद डॉ. विकास ने नर्स को अपने झांसे में लेना शुरू किया। कभी उसकी तारीफ करता तो कभी दोस्ती कर बातें करता।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft