छत्तीसगढ़. गरियाबंद जिले से दिव दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां पति-पत्नी की लाश एक घर में मिली है। पति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, और उसकी पत्नी की लाश बिस्तर में पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि युवती 9 महीने की गर्भवती थी। दोनों की लाश मिलने के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह घटना छुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बोडराबांधा गांव में वेदप्रकाश पटेल (25) और उसकी पत्नी भारती पटेल (24) रहते थे। होली के दिन गांव में सभी लोग होली खेलने में व्यस्त थे। वेदप्रकाश के माता-पिता सुबह खेत गए थे। बताया जा रहा है कि जब वेदप्रकाश के माता-पिता सुबह करीब 11 से 11.30 के बीच खेत से वापस लौटे, तब उन्होंने दोनों की लाश घर में देखी है। उन्होंने देखा कि वेदप्रकाश पटेल का शव उसके कमरे के पंखे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। वहीं उसकी पत्नी बिस्तर में पड़ी हुई थी।
बताया जा रहा है कि, परिजन लाश देखने के बाद दोनों को हॉस्पिटल ले गए। लेकिन डॉक्टर ने वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर हॉस्पिटल से पोस्टमार्टम करने के लिए ले गई। लेकिन शव को लाते समय शाम हो गई थी। जिसकी वजह से पीएम नहीं किया जा सका। आज, शनिवार को दोनों का पीएम कराया जा रहा है। उसके बाद परिजन को दोनों के शवों को सौंप दिया जाएगा।
9 महीने की गर्भवती थी भारती
वहीं, परिजनों ने जानकारी दी है कि भारती 9 महीने की गर्भवती थी। वो पिछले कुछ दिनों से अपनी पति से बोल रही थी कि उसे अपने मायके जाना है। पत्नी का कहना था कि वह अपनी पहली संतान का जन्म अपने मायके में देना चाहती है। मगर इस बात से वेदप्रकाश नाराज रहता था। वह भारती को मायके भेजना नहीं चाहता था। इस वजह से दोनों के बीच अकसर झगड़ा हुआ करता था। परिजनों ने आशंका जताई है कि होली के दिन भी इस तरह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा। जिसके चलते ये वारदात हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft