रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस की नाक के नीचे दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर लूट की वारदात हो गई। प्रॉपर्टी डीलर के कैशियर से कट्टा दिखाकर 10 लाख रुपए की लूट लिए है। बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की है। जिसके पर पूरे मामले की शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई गई है, अब पुलिस विवेचना करने में जुट गई है।
कट्टा दिखाकर लूट की वारदात
मिली जानकारी के अनुसार, लूट की यह वारदात दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुई है। शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर ताराचंद सांखला के यहां कैशियर का काम करने वाले आकाश यादव 10 लाख रुपए लेकर रजिस्ट्री ऑफिस जा रहा था। फाफाडीह में एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने आकाश को रोक लिया। उसके बाद कट्टा दिखाकर उसके पास रखे रुपए लूट कर बाइक से फरार हो गए है।
पीड़ित आकाश यादव ने आनाकानी की तो उसकी पिटाई भी बदमाशों ने सरेआम कर दी। लूट के बाद बदमाश फरार होने में कामियाब हो गए है। आकाश ने गंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि शहर के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई है, ताकि लुटेरों को शहर से बाहर जाने से रोका जा सकें। आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। जिससे कोई सुराग मिल सकें और लूटारों तक पहुंच पाने में सहूलियत मिले। लेकिन इस तरह की राजधानी रायपुर की पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान जरुर लगा दिया है।
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft