कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक मुर्गा को लेकर बवाल हो गया. कोरबा के एसईसीएल मैगजीन भांठा में मुर्गा चोरी के आरोप में अपने पड़ोसी से युवक ने मारपीट कर दी. इतना ही नहीं युवक ने ऊंगली को दांत से काट कर जख़्मी कर दिया. पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. कोरबा नगर पालिक निगम के ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड के एसईसीएल 15 ब्लॉक कॉलोनी क्षेत्र के मैगजीन भाटा में यह घटना हुई है.
कोरबा पुलिस के मुताबिक इस इलाके में रहने वाले हनुमान निषाद के साथ जितेंद्र साहू नामक युवक ने गाली गलौज और मारपीट की शिकायत की गई. मारपीट के दौरान जितेन्द्र ने हुनमान को धक्का देने के बाद दांत से ऊंगली को काट कर जख़्मी कर दिया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस चौकी पहुंची दंपत्ति ने मामले को लेकर जानकारी दी.
सीएसईबी पुलिस चौकी प्रभारी एसके धारी ने बताया कि बीते शुक्रवार को मुर्गा के लापता होने पर जितेंद्र साहू ने मारपीट की है. इस पूरे मामले में पीड़ित पक्ष की कोई भूमिका नहीं होने की जानकारी पुलिस को मिली है. आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है. इससे पहले भी कई मौके पर इस प्रकार की घटनाएं इलाके में हो चुकी हैं. इसी के साथ लोगों को पुलिस के द्वारा सलाह दी जाती रही है कि वह किसी भी तरह के जीव जंतु और पशु पक्षियों को पालने की स्थिति में उनकी सुरक्षा भी करें. मौका मिलने पर वे कहीं भी जा सकते हैं और बाद में इसके लिए बवाल भी हो सकता है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft