बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के तारबाहर इलाके में सोमवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर अज्ञात लोगों द्वारा फिलिस्तीनी झंडा फहराने का मामला सामने आया, जिससे विवाद खड़ा हो गया. हिन्दू जागरण मंच को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, संगठन के सदस्यों ने तारबाहर थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.
हिन्दू संगठनों ने इस घटना को देश विरोधी करार देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. उनका कहना था कि सार्वजनिक स्थानों पर विदेशी झंडे का फहराना राष्ट्रीय अखंडता के खिलाफ है. संगठन के नेताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया.
16 संदिग्ध हिरासत में
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल झंडे को हटा दिया और लगभग 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. फिलहाल 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, यह मामला भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (BNS) की धारा 197(2) के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने के आरोप शामिल हैं.
जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी तारबाहर क्षेत्र के ही निवासी हैं. मामले में और भी संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है. पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है ताकि सही तथ्यों का पता लगाया जा सके.
होगी सख्त कार्रवाई
सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार ने कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft