बस्तर. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नाबालिग से गैंग रेप की वारदात हुई है. बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित इंदिरा स्टेडियम परिसर में वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस के मुतबिक 12 जनवरी को रात को एक नाबालिग समेत 4 लड़कों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की. मामले में नाबालिग समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने बीते 15 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी अब भी फरार है.
जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि बोधघाट थाना क्षेत्र के इंदिरा फुटबॉल स्टेडियम में 12 जनवरी की रात को वारदात को अंजाम दिया गया. करीब साढ़े 13 वर्षीय कक्षा 9वीं छात्रा अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ स्टेडियम गई थी. वहीं पर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है. मामले में तीन लड़कों की गिरफ्तारी हुई है.
कोल्ड ड्रिंक में मिलाई शराब
सीएसपी विकास कुमार के मुताबिक पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वो नाबालिग दोस्त के साथ स्टेडियम गई थी. वहां पर उसके तीन और दोस्त पहुंच गए. नाबालिग ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी. कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे नशे जैसा महसूस होने लगा. इसके बाद उसके साथ नाबालिग दोस्त समेत 4 लड़कों ने दुष्कर्म किया.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft