रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार की रात फिर एक हत्या की वारदात हुई है. टिकरापारा इलाके में आदतन बदमाशों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे की पिटाई शुरू कर दी. झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं फरार आरोपी की तलाश कर रही है.
मृतक युवक 25 वर्षीय दिनेश कुमार है. उसके खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और आदतन बदमाशों की सूची में उसका नाम है. वहीं उसकी हत्या करने वाले आरोपी भी कई वारदात में शामिल रहे हैं. टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली कि मठपुरेना इलाके में कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो रहा है.
इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. तब दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था. उसे टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया. लेकिन, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मामले की तफ्तीश की गई. तब कुछ लोगों का नाम सामने आया. एक-एक कर 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया. जबकि अन्य की तलाश की जा रही है.
6 से ज्यादा मामले दर्ज
पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक दिनेश कुमार के खिलाफ 6 से ज्यादा मामले दर्ज थे. जबकि वारदात को अंजाम देने वाले भी आदतन अपराधी हैं. उन्हीं के बीच किसी बात काे लेकर मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें एक की जान चली गई.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft