बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस ने विस्फोटकों से भरे 2 ट्रकों को पकड़ा है. वहीं इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि बलरामपुर जिला झारखंड की सीमा से लगा हुआ है. ऐसे में यहां अंतरराज्यीय तस्करी समेत विस्फोटकों, नशे के सामान आदि की अवैध तरीके से सप्लाई की आशंका बनी रहती है. इसी के चलते पुलिस यहां अतिरिक्त चौकसी बरतती है. इसके साथ ही यहां जांच चौकी भी सीमा पर बनाई गई है. इसी कड़ी में यहां के बलंगी थाना क्षेत्र में जांच के दौरान पुलिस को कामयाबी मिली है.
ये सामग्री की जब्त
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 ट्रक से ऑप्टिमेक्स प्रिल्ड अमोनियम नाइट्रेट के रूप में 63 टन विस्फोटक सामग्री जब्त की. साथ ही परिवहन कार्य में लगे दोनों ट्रकों को भी जब्त कर लिया गया है. इनकी कुल कीमत 83 लाख बताई गई है.
इस वजह से की कार्रवाई
दरसअसल, विस्फोटक व अन्य खतरनाक सामग्री की सप्लाई के लिए परिवहन नियमों का पालन करना अनिवार्य है. ऐसा नहीं करने पर यह खतरनाक साबित हो सकती है. इसी वजह से ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करती है. इस मामले में भी इसीलिए सामग्री जब्त की है. साथ ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft