अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का धंधा तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक के पास घर में देह व्यापार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया था और उसे जेल भेज दिया गया था। वहीं इस मामले में 1 महिला समेत 3 आरोपी घटनास्थल से फ़रार थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आकाशवाणी चौक के पास एक घर में युवक व युवतियों से अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर अम्बिकापुर महिला थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आकाशवाणी चौक के निकट एक मकान से महिला आरोपी की गिरफ़्तारी की गई थी, जिसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
पुलिस ने पूरे मामले की विवेचना की तो पता चला कि, पूर्व में गिरफ्तार महिला का पति सुनील कुमार भी अपराध में सहयोगी है, महिला ग्राहक ढूंढती है और उसका साथी हेमंत दास देह व्यापार के लिए लड़कियों को ग्राहक तक लाने ले जाने का कार्य करता है।
मुखबिर की सूचना आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। 13 दिसंबर 2025 को आरोपी सुनील कुमार और हेमंत दास, एक अन्य महिला को अंबिकापुर स्थित एक मकान से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो आरोपियों के अपना अपराध स्वीकार करने के बाद उन्हें गिरफ़्तार कर आगे की कार्यवाही की गई है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft