रायपुर. राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक शादीशुदा महिला की गर्दन को धड़ से अलग कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है. प्रारंभिक पूछताछ में एकतरफा प्यार का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
आपको बता दें कि रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के मुर्रा भट्ठी लोधीपारा में मोहम्मद सुल्तान बुधवार की सुबह अपने काम पर निकल गया. जबकि उसकी पत्नी इमराना घर पर थी. बाद में मोहल्ले वालों को पता चला कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है. लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि हत्या करने वाले ने किसी धारदार हथियार से ऐसा वार किया था कि उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई थी. तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जाने का प्रबंध किया. साथ ही घटनास्थल की तलाशी लेने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की.
वहीं उसके पति मोहम्मद सुल्तान को भी बुलाया गया. लोगों से पूछताछ में उन्होंने आरोपी सुल्तान पर शक जताया. आसपास पतासाजी कर उसे पकड़ लिया गया. इस दौरान पता चला कि आरोपी युवक इमराना से एकतरफा प्यार करता था. इसी के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि तात्कालिक रूप से क्या मामला हुआ इन सबकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है.
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft